|
|
 |
भारत वर्ल्ड चैम्पियन
विन फार्मूला बना मैजिक फार्मूला
सभी आकलन सही साबित
भारत एक बार फिर वर्ल्ड चैम्पियन बन गया है। विन फार्मूले का आकलन शत प्रतिशत सही साबित हुआ। आकलन में भारत को विश्वचैम्पियन बनने की भविष्य वाणी की गई थी। साथ में यह भी लिखा गया था कि श्रीलंका भारत को कड़ी टक्कर देगा। जो सही साबित हुआ। पूरे विश्वकप के हर एक मैच का आकलन बिलकुल सही साबित हुआ और विन फार्मूला मैजिक फार्मूला बन गया। फार्मूले का समाचार पत्रो और वेबसाईटस पर स्थान देने के लिए दैनिक युगपक्ष, अबोहर टुडे, सिटी किंग, वेबवार्ता, मेरी खबर डॉट कॉम, हिन्दयन एक्सप्रेस और टुडे24 का आभार।
फाईनल मैच के लिंक
विन फामूर्ले का आकलन : फाईनल मैच
भारत को जीतने लायक बढ़त
मनीष कुमार जोशी
विन फार्मूले के आकलन में वर्ल्डकप के फाईनल में भारत को जीतने लायक बढ़त है। यदि दोनो टीमें अपना स्वभाविक खेल खेलती है तो भारत दूसरी बार क्रिकेट का विश्वविजेता बन जायेगा। भारत की जीत का प्रतिशत 52 प्रतिशत है
और श्रीलंका का 48 प्रतिशत है। इसका मतलब साफ क्रिकेट प्रेमी एक रोमांचक फाईनल देखने जा रहे है। भारत को 4 प्रतिशत की बढ़त है और इसे आसानी के साथ जीत में बदला जा सकता है। विन फार्मूले के आकलन में साफ तौर पर यह निकल कर आ रहा है कि अजंता मेंडिस और मलिंगा भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते है। यदि भारतीय टीम इन दो गेंदबाजो को बेअसर कर दे तो भारत की राह काफी आसान हो जायेगी। इसके अलावा थरंगा,दिलशान और संगरकारा को जल्दी पवेलियन भेज भारत अपनी जीत सुनिश्चित कर सकता है।
विन फार्मूले के अनुसार इस मैच में श्रीलंका भारत को कडी टक्कर देगा। श्रीलंका को जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। श्रीलंका के लिए जीतने की एक ही सूरत है कि उसके गेंदबाज काम्याब हो। यदि उनके गेंदबाज काम्याब नहीं रहते है तो उनके लिए जीतना काफी मुश्किल हो जायेगा। इस मैच में श्रीलंका केवल गेंदबाजी में ही भारत को टक्कर दे रहा है, बल्लेबाजी में भारत उससे काफी आगे है। श्रींलका यदि हैराथ की जगह कुलशेखरा को शामिल करती है तो उसका जीत का प्रतिशत बढ़ सकता है। भारत के लिए अश्विन को शामिल करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। थरंगा और दिलशान के जल्दी आउट होते ही श्रींलका की जीत का प्रतिशत बिलकुल गिर जायेगा और भारत की जीत का प्रतिशत बढ़ जायेगा।
फार्मूले के आकलन से साफ तौर यह निकल कर रहा है कि फाईनल संघर्षपूर्ण हो सकता है। फाईनल में भारत को बढ़त दिखाई दे रही है और यह जीत के काफी करीब है। थोड़ा प्रयास करके इसे जीत में बदला जा सकता है। यह कहा जा सकता है कि भारत विश्वकप का नया विजेता बनने जा रहा है।
Comments on this page:
Comment posted by Melissa( kidrock msn.com ), 01/25/2013, 6:44 am: Very Good Site <a href=" http://www.info-kod.ba ">can family practice doctor prescribe clomid</a> be available overseas. More specific information will be provided
|
Comment posted by yogendra kumar purohit( yoegndrapurohit yahoo.com ), 04/03/2011, 1:43 pm: Dear Manish ji..
this is a very nice project please express this project in front of bcci and with sports minister of our INDIA
jai hind |
Comment posted by sanjai kumar singh( sanjay988925 gmail.com ), 03/29/2011, 2:32 pm: maichahuga ki india har hal me jite kyokiitna bada moka fir shayad 4 sal ke bad bhi n mile ,is mai indian hone ke nate bhagvan se chahuga ki mera desh maich jitetega |
Comment posted by mahesh kumar ( tinku007obama gmail.com ), 02/19/2011, 8:38 am: WINFORMULA ke nirmaan par apko badhai. bahut time diya hoga apne . CONGRATULATIONSSSSSSSS |
|
Add comment to this page:
|
|
 |
|
|
|
|